5 जुलाई 2015 - 08:51
 ईरानी सेना, शत्रु पर नियंत्रण की क्षमता रखती है।

रक्षामंत्री ने कहा है कि देश की सशस्त्र सेना, सक्षम होने के साथ ही शत्रु को अचंभित करने की योग्यता रखती है।

रक्षामंत्री ने कहा है कि देश की सशस्त्र सेना, सक्षम होने के साथ ही शत्रु को अचंभित करने की योग्यता रखती है।
ब्रिगेडियर जनरल हुसैन दहक़ान ने कहा कि शत्रु सदैव ही सामने वाले पक्ष को अचंभित करने और उसके घुटने टिकाने के लिए परिस्थितियां बनाने के प्रयास में रहता है। उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की सशस्त्र सेना, पूर्ण रूप से सक्षम है और शत्रु पर नियंत्रण करने की क्षमता रखती है।
ब्रिगेडियर हुसैन दहक़ान ने तेहरान में कहा कि रक्षामंत्रालय, उत्पादन और व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की कोई एजेन्सी नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान का रक्षामंत्रालय, शत्रु के मुक़ाबले में सदैव ही होशियार है और देश की रक्षा में कभी भी ढिलाई से काम नहीं लेगा।